गालूडीह: महुलिया प्लस टू स्कूल परिसर में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक हुई. अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने की. बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन, साफ-सफाई और स्कूल के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और विद्यालय का विकास शिक्षक, अभिभावक व एसएमसी के आपसी समन्वय से ही संभव है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की. विद्यालय परिसर में स्वच्छता और विद्यार्थियों में अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया गया. प्रधानाध्यापक संजीव पाल ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए शिक्षक लगातार प्रयासरत हैं. बैठक में विद्यालय के विकास को लेकर सदस्यों ने कई सुझाव दिये. मौके पर मुखिया लालमोहन सिंह समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.






