जमशेदपुर : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर हिंदू नववर्ष यात्रा जमशेदपुर के मानगो के डिमना से सुभाष मैदान के शुरुआत संतों और पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई एवं संस्थापक मृत्युंजय जी के नेतृत्व मे विशाल हिंदू नववर्ष यात्रा निकाली गयी. अन्य सभी समितियों ने समर्थन दिया. भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा के गानों और नारों से पूरा जमशेदपुर राममय होकर गूंज उठा. हिंदू नववर्ष यात्रा डिमना से सुभाष मैदान में विधायक सरयू राय ने डिमना चौक पर यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय जी को भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. हिंदू नव वर्ष यात्रा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए, झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का स्वागत हिंदू नववर्ष यात्रा के संरक्षक रामबाबू तिवारी द्वारा भगवा अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही यात्रा को संबोधित करते हुए बन्ना गुप्ता ने जय जय श्री राम के उदघोष के साथ किया. हिंदू नव वर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय जी ने अतिथियों का एवं समस्त हिंदू धर्मावलंबियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जिससे हमे गर्व की अनुभूति हो रही है एवं मानगो चौक में 31 मीटर का भगवा ध्वज लहराया गया है जो यात्रा का आकर्षण बना हुआ है जिसे आते जाते हर व्यक्ति को गर्व महसूस हो रहा है. वहां पर रुक कर सेल्फी ले रहे. यह हमारे अखंड भारत की शुरुआत है. यात्रा को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय जी एवं संरक्षक राम बाबू तिवारी साथ ही पूरी नववर्ष यात्रा की टीम ने जो वर्षों पूर्व से हिंदू नववर्ष यात्रा निकाल रहे हैं और हमारे युवा पीढ़ी को हमारे संस्कृति एवं धर्म के प्रति जागरूक कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

मैं उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं कि वह हमारे आने वाली पीढ़ी धर्म और संस्कृति से जुड़ रहे हैं साथ ही उन्होंने नववर्ष की बधाई दी. यात्रा को संबोधित करते हुए यात्रा के अध्यक्ष सर्वजीत तिवारी ने युवाओं का जय श्रीराम के जयकारों के साथ उत्साह बढ़ाया और संबोधन में कहा कि मृत्युंजय जी एवं रामबाबू तिवारी के साथ-साथ समस्त शहर के सनातनीयों को नमन करता हूं कि आप सब सनातनी हिंदू नववर्ष यात्रा मे केसरिया ध्वज के साथ इस विशाल नववर्ष में सम्मिलित हुए. वही यात्रा मे भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कोल्हानवासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि यह देश भगवान बिरसा मुंडा जी का है फूलों झानों चांद भैरों जी का है महाराणा प्रताप जी का है विक्रमादित्य जी का है परम पूजनीय डॉक्टर हेडगेवार जी का है हम सभी सनातनीयों का है और भारत माता की जय के साथ युवाओं में उत्साह भरते हुए भारत माता की जय जय जय श्री राम का नारा लगाया, उनमें अलग जगाया. (नीचे भी पढ़ें)
हिंदू नववर्ष यात्रा के आयोजन कर्ताओं ( संस्थापक मृत्युंजय जी) के द्वारा मानागो खुदीराम बोस चौक पर शहीद खुदीराम बोस जी का माल्यार्पण किया गया डिमना चौक पर तिलका मांझी जी एवं पुराना बुक स्टोर के पास बाबा भीमराव अंबेडकर जी का भी माल्यार्पण किया गया. वही हिंदू नववर्ष यात्रा डिमना से सुभाष मैदान के इस 10 किलोमीटर की शोभायात्रा में करीब 4 लाख लोग सम्मिलित हुए जिसमें साधु संत अपने प्रारंभिक वेशभूषा में हिंदू नव वर्ष की यात्रा की शोभा बढ़ाई, वही यात्रा का केंद्र डिमना एमजीएम कॉलेज मैदान से निकलने वाले, प्रभु श्री राम, माता सीता, वीर बजरंगबली हनुमान जी की झांकी, रहा. वही यात्रा का केंद्र रहा 31 फिट का भगवा ध्वज जो मानगो चौक पर लहरा रहा है एवं भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा के नारों से और गानों से पूरा जमशेदपुर राममय होकर गूंज उठा, तो नारी शक्ति अपने हिंदू संस्कृति के अनुसार यात्रा में सम्मिलित हुई और जय श्री राम भारत माता की जय वंदे मातरम का उद्घोष किया. नववर्ष यात्रा मे दीपनारायांन मिश्रा, महंत विधानंद सरस्वती, कांग्रेस अध्यक्ष आनंद विहारी दुबे, विपिन जी, राम अवधेश चौबे जी, राहुल हिंदू, दीपक भदानी, आकाश महतो, जित्तु गुप्ता, राजेश गुप्ता, चंदन काशी , नितिन त्रिवेदी,राकेश साहू, युधिष्ठिर महतो, सीसंत मौर्या, महेश सिंह, विकाश सिंह, अभिषेक पांडे, शुभम,आदि सनातनी लोग मौजूद थे.














