रामगोपाल जेना,चाईबासा: चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 148वीं तथा सत्र 2023-25 की 13वीं कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में महत्वपूर्ण विचारणीय मुद्दों में विगत दिनों में आयोजित रक्त दान सह निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की समीक्षा,आगामी माह में वार्षिक आमसभा का आयोजन एवं अगले सत्र में चुनाव की तिथियों की घोषणा आदि थे.सर्वप्रथम विगत माह में आयोजित रक्त दान सह नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की समीक्षा में क्रम में अध्यक्ष एवं कार्यकर्म संयोजक द्वारा बैठक में बताया गया की शिविर में 169 यूनिट रक्त संग्रह हुआ तथा 200 से अधिक आमजन स्वास्थ्य जांच शिविर से लाभान्वित हुए. विदित हो उक्त शिविर का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त चन्दन कुमार के कर कमलों से सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ था. शिविर में शहर के प्रमुख चिकित्सकों एवं हेल्थ वारियर्स को चाईबासा चेंबर द्वारा सम्मानित भी किया गया था.(नीचे भी पढ़े)

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष की वार्षिक आमसभा पिल्लई टाउन हाल में आगामी 24 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी.ज्ञात हो सत्र 2023-25 कार्यसमिति की अवधी समाप्ति के निकट है जिसके मद्देनजर आगामी सत्र 2025-27 के चुनाव हेतु भी तिथि का निर्धारण वर्त्तमान कार्यसमिति द्वारा लिया गया सर्वसम्मति से चुनाव की तिथि 14 सितम्बर तय की गयी है , यह भी निर्णय लिया गया की पूर्व की भांति ही निर्वाचन स्थल रबिन्द्र भवन ही रहेगा. बैठक में चेंबर के विधिक जागरूकता उपसमिति के सभापति विकास दोदराजका को चाईबासा रोटरी क्लब के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया गया व् बधाई प्रेषित की गयी. साथ ही साथ चाईबासा चेंबर के माप तौल उपसमिति के सभापति निखिल अग्रवाल को चाईबासा लायंस क्लब के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया गया व बधाई प्रेषित की गयी.
बैठक में 23 अगस्त 2021 को असंवैधानिक रूप से गठित चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ट्रस्ट निबंधन संख्या 2021 /CHAI /590 /BK4 /23 को चाईबासा चेंबर की तेरहवीं वार्षिक आमसभा में सम्मानित सदस्यों द्वारा दो तिहाई बहुमत से निरस्त व भंग कर दिया गया था. (नीचे भी पढ़े)
अतः उक्त ट्रस्ट में ट्रस्टी के पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह गया है. इसी क्रम में उक्त ट्रस्ट के ग्यारह आजीवन ट्रस्टियों में से छ ट्रस्टियों ने अपना त्याग पत्र चाईबासा चेंबर को प्रेषित कर दिया है. बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार बचे हुए पांच ट्रस्टियों को चेंबर हित में अविलंब त्याग पत्र प्रेषित करने हेतु विधिवत नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया. बैठक की समाप्ति से पूर्व चेंबर के पूर्व उपाध्यक्ष स्मृतिशेष राधेश्याम अग्रवाल चेंबर के निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश की माताजी स्मृति शेष रीता सिन्हा ,चाईबासा चेंबर के पूर्व कार्यसमिति सदस्य अनुराग प्रसाद के पिता स्मृतिशेष रेवती रमन प्रसाद एवं चाईबासा चेंबर के सम्मानित सदस्य तरुण कुमार राय के पुत्र स्मृतिशेष आकाश कुमार राय के आकस्मिक व् हृदयविदारक देवलोकगमन से मर्माहत चेंबर परिवार द्वार शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यसमिति बैठक में अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल निवर्तमान अध्यक्ष सह ऍफ़जेसीसीआई के कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नितिन प्रकाश पूर्व अध्यक्ष सह मुख्य ट्रस्टी अनिल खिरवाल उपाध्यक्ष शिबुलाल अग्रवाल, विकास गोयल, सचिव नीरज संदवॉर, संयुक्त सचिव हाजी वकील खान, सरदार इंद्रजीत सिंह रंधावा, कोषाध्यक्ष राजीव खिरवाल कार्यसमिति के सभी सदस्य एवं विभिन्न उपसमितियों के सभापति गण मौजूद थे.



