
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी मुस्कान परवीन को उसके पड़ोसियों ने बच्चो की लड़ाई में चापड से हमला कर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. इधर परिजनों ने मुस्कान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मुस्कान का इलाज चल रहा है. इस हमले में मुस्कान के सिर पर चोटें आई है. मुस्कान ने बताया कि पड़ोस ने रहने वाले आशु का बेटा उसके घर आकर बच्चे को मारता है, इसी बात को लेकर वह आशु की शिकायत करने गई थी. जब वह वापस अपने घर आई तो आशु, शहनवाज, नुरैसा और चुन्नी के अलावा अन्य लोग उसके घर पर आए और उसके पिता नेहाल ने चापड से हमला कर दिया. जब वह बीच बचाओ करने गई तो उन्होंने उसे भी मारकर घायल कर दिया. फिलहाल मुस्कान का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.



