
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के घाघरा रोड से सुंढ़ी टोला तक 2.780 किमी सड़क निर्माण कार्य का सोमवार को जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो और बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. मौके पर जन प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग पूर्ण हुई है. कहा कि उक्त सड़क निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जाएगा. ग्रामीण योजना को पूर्ण कराने में संवेदक का सहयोग करे ताकि जल्द से जल्द और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना पूर्ण हो सके. मौके पर जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, मुखिया प्रतिनिधि हर गोबिंद सिंह, उत्तम महतो, पार्थो सारथी महतो, पारथो महतो,साहेबराम मांडी,धनंजय करुनामय,बलराम महतो,बुबाई दास,भबतोष महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




