जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारियों का लंबित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अहम बैठक हुई. मैनेमजेंट और यूनियन की ओर से हुई इस बैठक में मुख्य रुप से एचआर आइआर हेड सुधीर सिंह, मैनेजर तरण कुमार जबकि यूनियन की ओर से मीटिंग में यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, वर्किंग प्रेसिडेंट बीके डिंडा, बिजय खां, अध्यक्ष के सलाहकार ददन सिंह, महासचिव अजय प्रताप सिंह मुंडा, बिरेंद्र तिउ, उपाध्यक्ष आरसी टुडू, सहायक सचिव सुरेंद्र प्रसाद, सहायक सचिव लखन हांसदा, कोषाध्यक्ष ललिता बेज, कमेटी मेंबर वी वेंकट राव, मुमताज खान, गिरधारी महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान कर्मचारियों के कई सारी समस्याों पर विस्तार से चर्चा की गयी. चूंकि, पहले यह टाटा स्टील का ही विंग था और अब फाउंडेशन के रुप में अलग कंपनी बन गयी है, इस कारण इसमें कई सारे बदलाव हुए है.(नीचे भी पढ़े)
लेकिन सोमवार को हुई बैठक में तय किया गया कि किसी भी कर्मचारी का कोई अधिकार नहीं छीना जायेगा. इसके अलावा 1 अप्रैल से लंबित प्रोमोशन को देने की मंजूरी दी गयी. यह भी तय किया गया कि कर्मचारियों के बच्चों को नौकरी प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा. वेकेंसी के आधार पर सबको बहाल किया जायेगा.




