
जमशेदपुर : जमशेदपुर के वास्तुकार और सृजनकर्ता सर दोराबजी टाटा का जन्मदिन 27 अगस्त यानी गुरुवार को मनाया जायेगा. स्वर्गीय जमशेदजी नसरवानजी टाटा के सपनों को साकार करने वाले सर दोराबजी टाटा का जन्मदिन कोरोना के संक्रमण के बीच मनाया जायेगा. हर साल इसको जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम के सामने स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क में कार्यक्रम आयोजित होता है. कीनन स्टेडियम के सामने के पार्क को नये सिरे से बनाया जा रहा है. कोरोना के संक्रमण और पार्क के निर्माण को देखते हुए इस कार्यक्रम को इस साल वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद के अलावा टाटा संस के पूर्व निदेशक और टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जेजे इरानी इस इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे क्योंकि वे हर साल इस कार्यक्रम में शामिल होते रहे है. इस कार्यक्रम के दौरान सभी लोग अपने विचार भी रखेंगे. सर दोराबजी टाटा के जन्मदिन के मौके पर टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में सीआरएम बारा और टिमकेन के पीछे स्थित एरिया में तीन नये तालाब बनाये गये है. यहां गंदा पानी को रखा जाता था तो यहां ट्रीटमेंट प्लांट का कचड़ा भी फैला हुआ था. लेकिन अब नये सिरे से यहां तीन तालाब को विकसित किया गया है, जहां की आबोहवा ही बदल चुका है. वहां पानी का ट्रीटमेंट के अलावा वाटर रिसाइकिल सिस्टम को भी लगा दिया गया है. 14 एकड़ में फैले इस तीन तालाब को नये सिरे से विकसि तकतरने के बाद ऐसे हालात हो गये है कि वहां पक्षियों का आना जाना शुरू हो चुका है और गंदगी के बजाय अब वहां सफाई रहता है और पर्यावरण काफी बेहतर हो चुका है. वहां का वाटर लेवल भी इससे बढ़ने लगेगा. इसको टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन समर्पित करने वाले है.




