
जमशेदपुर : कोरोना महामारी के दौर में मरीजों को जल्द उपचार हेतु कई अस्पतालो में बेड की कमी देखी गई, ऐसी ही कमी को पूरा करने के उद्देश्य से जमशेदपुर के मानगो, पुरुलिया रोड पर “चैरिटेबल एंड मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल” का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले द्वारा इस नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन किया. मौके पर श्री काले ने बताया कि कोरोना जैसे दौर में शहर की चिकित्सा व्यवस्था के लिए सराहनीय कदम जैसा कि अस्पताल प्रबंधक की ओर से बताया गया है कि गरीब तबके को लाभ पहुंचाने हेतु न्यूनतम दर पर इलाज किया जाएगा. इस अस्पताल में देश के विभिन्न स्थानों के डॉक्टरों की टीम के द्वारा किफायत किफायती दर पर इलाज किया जाएगा. फिलहाल अस्पताल में ओपीडी की सुविधा शुरू की गई है और जल्द ही हर प्रकार की सुविधा मुहैया की जाएगी. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम मे मुख्य रूप से डॉ नवेंदू कुमार(सर्जन), डॉ प्रक्षि प्रिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डॉ आशिक मोहम्मद शामिल हैं. इस अवसर पर कई स्थानीय गणमान्यगण उपस्थित थे.




