जमशेदपुर : जमशेदपुर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करते हुए, रविवार को 76 न्यू बाराद्वारी, अपेक्स अस्पताल (साकची) के निकट, डॉ. जे. शरण पैथोलॉजिकल लैबोरेटरी एवं स्कैनिंग सेंटर का भव्य उदघाटन किया गया. इस अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर की स्थापना डायरेक्टर डॉ. अभिषेक मुंडा (सुपुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा) एवं डायरेक्टर डॉ निशांत शरण के नेतृत्व में की गई है, जिसका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली, सटीक एवं विश्वसनीय जांच सेवाएं प्रदान कर बीमारियों का शीघ्र एवं प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना है. इस ऐतिहासिक उदघाटन समारोह में झारखंड एवं जमशेदपुर के कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें अर्जुन मुंडा (पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड),
रामदास सोरेन (मंत्री, झारखंड सरकार), बिद्युत बरन महतो (सांसद), सरयू राय (विधायक),
एसके बेहरा (उद्योगपति एवं समाजसेवी), सुधांशु ओझा (भाजपा जमशेदपुर जिला अध्यक्ष), कृष्णा शर्मा काली (भाजपा जमशेदपुर जिला कोषाध्यक्ष), अमरप्रीत सिंह काले (भाजपा राज्य प्रवक्ता), पूर्व विधायक बड़ा कुंवर गगराई, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, अध्यक्ष बारी मुर्मू, डॉ. संतोष गुप्ता
मीरा मुंडा (भाजपा नेता) डॉ. उमेश खान, डॉ. राजीव, डॉ. एमएम सिंह, दिलीप गोयल, कृष्ण भलोटिया, विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, डॉ. लायक, मंटू सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, साथ ही, डॉ. राकेश शरण एवं श्रीमती विनिता शरण, जो इस प्रतिष्ठान के संस्थापक हैं, ने भी इस समारोह की शोभा बढ़ाई एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला.(नीचे भी पढ़े)

स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता
यह भी पढ़ें: Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल के बाहर कूड़े का ढेर, दुर्गंध से मरीज व कर्मचारी परेशान
इस अवसर पर, डॉ. अभिषेक मुंडा एवं डॉ निशांत शरण ने यह संकल्प लिया कि वे अत्याधुनिक एवं सटीक जांच सेवाओं को सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सटीक एवं समयबद्ध रोग पहचान, प्रभावी चिकित्सा प्रबंधन की कुंजी है. रोगियों की सुविधा और बेहतरीन चिकित्सा सेवाओं को ध्यान में रखते हुए, डॉ. जे. शरण पैथोलॉजिकल लैबोरेटरी एवं स्कैनिंग सेंटर स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा. यह डायग्नोस्टिक सेंटर गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक चिकित्सा जांच सेवाओं के लिए एक नया मानदंड स्थापित करने के लिए संकल्पित है. यह शुभारंभ जमशेदपुर के चिकित्सा क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करता है, जहाँ विश्वस्तरीय डायग्नोस्टिक सेवाएँ अब आपके द्वार पर उपलब्ध हैं. सटीक एवं विश्वसनीय डायग्नोस्टिक्स, आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की नींव हैं. अत्याधुनिक तकनीक एवं बहुविशिष्ट डायग्नोस्टिक सेवाओं से सुसज्जित यह केंद्र जमशेदपुर के चिकित्सा परीक्षण एवं इमेजिंग क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने के लिए तैयार है. विशेष रूप से, निशुल्क होम सैंपल कलेक्शन सेवा मरीजों को बिना केंद्र आए ही जांच की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवा अधिक सुगम और सुलभ होगी.(नीचे भी पढ़े)

मुख्य डायग्नोस्टिक सेवाएँ
- संपूर्ण पैथोलॉजी लैब (जमशेदपुर में निशुल्क होम सैंपल कलेक्शन सुविधा)
- अत्याधुनिक सीटी स्कैन (फिलिप्स इनसिसिव सीटी 128-स्लाइस कार्डियक एंजियोग्राफी सहित)
- अल्ट्रासाउंड (यूसीजी) और लीवर फैट क्वांटिफिकेशन
- हाई-रिज़ॉल्यूशन डिजिटल एक्स-रे (डीआर 400 एमए)
- इकोकार्डियोग्राफी (इको)
- इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (इसीजी)
- संपूर्ण न्यूरोलॉजिकल टेस्टिंग (इइजी, इएमजी, एनसीवी, वीइपी बेरा, आरएनएसटी, एसइपी)
- रोगों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य पैकेज (एनीमिया, डायबिटीज, किडनी एवं लिवर फंक्शन टेस्ट, कार्डियक मार्कर, संक्रामक रोग एवं कैंसर मार्कर जांच)
- एमआरआइ सेवाएँ – शीघ्र उपलब्ध होंगी














