जमशेदपुर: हिन्दू नव वर्ष उत्सव समागम विक्रम संवत् 2082 के आगमन के अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टूपुर राम मंदिर में हिंदू नववर्ष उत्सव समिति के द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ. तय कार्यक्रम के अनुसार पुरोहितों के द्वारा पूजा अर्चना के साथ संपूर्ण विधि विधान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई. तत्पश्चात् मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्वलित कार्यक्रम हिंदू नववर्ष उत्सव समिति के संरक्षक नंदजी प्रसाद, समिति के संयोजक निरंजन पाण्डे, राम मंदिर समिति के अध्यक्ष बी डी गोपाल जी, सचिव दुर्गा प्रसाद, डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी, रीता मिश्रा, राज पत्ती देवी, हरि किशोर तिवारी एवं अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम का संचालन बलबीर पांडे के द्वारा बहुत ही सुचारु रूप से किया गया. मंदिर प्रांगण में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बड़े ही उल्लास के साथ 5100 मिट्टी के दिया प्रज्वलित किए. दीपोत्सव के बाद आरती की गई एवं तत्पश्चात धन्यवाद ज्ञापन दिलीप गोयल जी के द्वारा करने के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदू नववर्ष उत्सव समिति के सभी वरिष्ठ सदस्य विशेष रूप से राजू सिंह, राजेश जी, राजेश मोहंती, पारस नाथ दुबे, सिद्धांत, सौरव, संजय सिंह, आदित्य चौधरी, बिच्छा राव, बसंत सिंह एवं सभी सदस्यों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और आज के कार्यक्रम को सफल बनाया.














