
जमशेदपुर: वैश्विक महामारी कोरोना काल में शहर का सोनारी इलाका एक बार फिर शर्मसार हुआ. एक तरफ कोरोना महामारी से लोगों की जान जा रही है, वहीं दूसरी ओर एक कलयुगी मां ने नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद डस्टबिन में फेंक दी. इस कलयुगी मां ने अपने कोख में नौ माह से बच्चे को रखा और बाहर आने के बाद उसे कचरें के डिब्बे में फेक दिया.

इस संबंध में बताया जाता है कि सोनारी के सर्किट हाउस स्थित रोड नंबर 14 सड़क के किनारे रखी कचरे के डस्बीन के बीच अज्ञात महिला ने अपने नवजात शिशु को फेक कर चली गयी. बच्ची को साड़ी से ढ़ककर डस्टबिन में रखा गया था. इसकी सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोग नवजात को देखने के लिए बारी बारी से पहुंचने लगे. इस को लेकर आस पास के लोग कई तरह की चर्चाएं करने लगे. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय युवक सोनू ने बताया सुबह कचरा उठाने पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना दी, जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई.







