
जमशेदपुर : जुलाई माह में पार्वती सिंह गर्भवती होने के कारण तबीयत बिगड़ने के बाद एमजीएम अस्पताल में भर्ती हुई थी, जहां उनका गर्भपात हो गया तथा वह कोविड संक्रमित पाई गई थी. इसके बाद उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती किया गया. जुलाई माह से लेकर अक्टूबर माह तक वो कोविड वार्ड में ही भर्ती थी. नेगेटिव होने के बाद उनके परिजन लगातार उन्हें जेनरल वार्ड में शिफ्ट करने की गुहार लगा रहे थे परन्तु नेगेटिव आने के बावजूद उन्हें कोविड वार्ड में ही रखा गया था. सेवा हेल्पिंग इंडिया टुगेदर की फातिमा शाहीन को जब इसकी जानकारी मिली तब उन्होंने जाकर अस्पताल प्रबंधन से बात की जिसके बाद पार्वती सिंह को डिस्चार्ज किया गया. सेवा संस्था की ओर से फातिमा शाहीन, सीता सिंह, अरविंदर कौर ने जाकर अस्पताल से उनकी छुट्टी करवाई. पार्वती सिंह तथा उनका भाई प्रकाश सिंह ने संस्था के लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया और खुशी-खुशी अपने घर को रवाना हुए.






