
जमशेदपुर : जमशेदपुर से कनेक्ट होने वाले एनएच-33 को लेकर घमासान की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. भाजपा नेता विकास सिंह ने इस मुद्दे को लेकर कई बार आंदोलन किया था तो अब नये रुप में वे उतर गये है. विकास सिंह ने कहा है कि पारडीह चौक से बालीगुमा तक एनएच-33 हाइवे के दुकानदार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पोस्ट कार्ड के माध्यम से त्राहिमाम संदेश भेजेंगे. दुकानदारो ने बताया कि एनएच-33 की दुर्दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है. धुल इतना उड़ रहा है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है. बिग बाजार ऐसे बड़े प्रतिष्ठान बंद होने के कगार में है. छोटे-मोटे दुकानदार की माली हालत इतनी खराब हो गई है कि वह भूखमरी के शिकार हो गए हैं. पारडीह चौक से लेकर डिमना चौक तक के अनेकों दुकानदार ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया और अपनी व्यथा सुनाई दुकानदारों का कहना है कि धूल और जाम के चलते एक भी ग्राहक दुकान में नहीं आ रहा है एक तो कोविड-19 का मार और दूसरा एनएच 33 का मार सभी दुकानदार झेल नहीं सक रहे हैं. आर्थिक तंगी ने जीना मुहाल कर दिया है. इस कारण दुकानदारों ने तय किया कि गुरुवार को वे सभी दुकानदार केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पोस्ट कार्ड के माध्यम से विजयदशमी की शुभकामनाओं के साथ त्राहिमाम संदेश लिखकर भेजेंगे. लगभग 1000 पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य दुकानदार ने रखा है, जिसकी शुरुआत गुरुवार को मानगो पोस्ट ऑफिस में सुबह 10:30 बजे से होगी.














