जमशेदपुर: अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुजुर्गो के लिए गठित कल्याणकारी संस्था जीवन ज्योति एवं डिमना रोड मानगो स्थित वीआईपी फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान मे योग एवं ध्यान का कार्यक्रम योग शिक्षक पीपी घटवारी के देख रेख में वीआईपी अपार्टमेंट परिषर में संपन्न हुआ. इस अवसर पर कार्यक्रम में एमजीएम अस्पताल के पूर्व अधीक्षक एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डाक्टर अरुण कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे. उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति हमारी जिम्मेवारी विषय पर प्रकाश डाला और आम लोगों से जुड़ी स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी और सभी को बेहतर हेल्थ बनाये रखने हेतु जागरूक किया. उन्होंने योग के बारे में कहा कि वह जीवन का अभिन्न अंग है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा कहा कि ज़ो लोग योग को जीवन का अंग बना चूके है, वे बेहतर और खुशहाल जीवन जी रहे है. एसोसिएशन के उपेश श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. आरबी सहाय ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाक्टर अरुण कुमार एवं पीपी घटवारी के अलावा मनोज मिश्रा, आरबी सहाय, उपेश श्रीवास्तव, एलबी प्रसाद, बी प्रसाद, जीपी मेहता, बीके दास, मिथिलेश कुमार, नवीन सिन्हा, विजय किशोर, बीडी तिवारी, आरएस मिश्रा, मधुमिता, अमित कुमार, सतीश कुमार, रवि शंकर, ज्योति उपाध्याय, रश्मि सिन्हा, किशोर वर्मा सहित काफ़ी महिलाये भी मौजूद रहीं.



