जमशेदपुर: खंडेलवाल समाज, जमशेदपुर की ओर से आयोजित भव्य तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ. बिष्टुपुर तुलसी भवन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में 36 जोड़ों ने सामूहिक रूप से तुलसी माता और भगवान शालिग्राम के विवाह की रस्मों में भाग लिया. वृंदावन स्थित श्रीधाम से पधारे आचार्य पद्मनाभ जी एवं उनकी टीम ने पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया. रविवार सुबह नौ बजे पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सबसे पहले चौकी पूजन और तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गौपूजन किया. पूजा के उपरांत हवन का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने आहुतियां देकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. इसके बाद ब्राह्मण भोज आयोजित किया गया. ब्राह्मणों से आशीर्वाद लेने के पश्चात महाप्रसाद का वितरण हुआ, जिसमें लगभग 600 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़े)

पूरे आयोजन के दौरान तुलसी भवन धर्म और आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में नजर आया. भजन-कीर्तन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ विवाह उत्सव का आनंद लिया. इस दौरान पूरे तुलसी भवन में भक्तिमय माहौल बना रहा. 36 जोड़ों ने विवाह की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया. इस भव्य आयोजन की सफलता के पीछे मंजू खंडेलवाल का विशेष योगदान रहा. वे पिछले लगभग पांच महीनों से कार्यक्रम की तैयारियों में लगातार जुटी हुई थीं. अस्वस्थ होने और वर्तमान में अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किए. उनके साथ बीना अग्रवाल एवं अनीता खंडेलवाल सहित उनकी पूरी टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. समाज के सदस्यों ने मंजू खंडेलवाल के शीघ्र स्वस्थ होने, दीर्घायु होने और तुलसी माता एवं भगवान शालिग्राम का निरंतर आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की. आयोजन की सफलता पर सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं को बधाई दी गई. (नीचे भी पढ़े)

इस धार्मिक कार्यक्रम में पर प्रमुख रूप से समाज के गणमान्य ओम प्रकाश रिगसिया, उमेश शाह, महावीर मोदी, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमाल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विवेक चौधरी, अरुण बाकरेवाल, जया डोकनिया, डॉक्टर विनायक, डॉक्टर आरएल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मुकेश मित्तल, प्रदीप मिश्रा, आकाश शाह, विजय गोयल, संजय शर्मा, कैलाश केवलका, अंकित मोदी, विमल अग्रवाल, रमेश खंडेलवाल (मुन्ना), मनीष खंडेलवाल, गोपाल खंडेलवाल, रामावतार खंडेलवाल, बबलू अग्रवाल, गिरधारी खेमका, कमलेश चौधरी, किशन चौधरी, सुरेश दुधनी, नरेश खंडेलवाल, अमित खंडेलवाल, चंचल खंडेलवाल, सुमित खंडेलवाल, राजू खंडेलवाल, जगदीश खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, मंजू मुसद्दी, विभा दुधनी आदि शामिल होकर खंडेलवाल समाज के इस प्रयास की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की.















