जमशेदपुर : जमशेदपुर में बुधवार को नो इंट्री रहेगी. पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस मिलाद उन नबी के मौके पर निकलने राले जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर शहर में नो इंट्री रहेगा. दूसरी ओर, जिला प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर 26 अगस्त को जुबिली पार्क के दोनों मुख्य गेटों को बंद कर दिया है. 26 अग्त की सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक जुबिली पार्क का दोनों गेट बंद रहेगा. आम लोगों को गाड़ियों की इंट्री नहीं रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि जिला प्रशासन द्वारा की गयी उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है. इस बीच नो इंट्री को जमशेदपुर में सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक बुधवार को लागू की गयी है.




