जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी के निर्देशानुसार पोटका थाना क्षेत्र में एंट्री क्राइम वाहन चेकिंग चलाने का मंगलवार को निर्देश दिया गया. पुलिस सब इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार वर्मा एवं सशस्त्र बल के साथ एंट्री क्राइम वाहन चेकिंग चलाया गया. इसी क्रम में करीब 12.30 बजे एक नाबालिग स्पलैण्डर मोटरसाइकिल से वहां घुम रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
मोटरसाइकिल रोककर पूछताछ करने पर वह अपना मोटरसाइकिल चोरी का बताया गया. मोटरसाइकिल का मिलान किया गया तो पोटका थाना में मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना मिली. फिलहाल नाबालिग को कागजी प्रकिया के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.




