जमशेदपुर : जमशेदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ 4 सितंबर को मनायी जायेगी. इसको देखते हुए जमशेदपुर पुलिस और प्रशासन ने 4 सितंबर को शहर में नो इंट्री लगा दिया है. नो इंट्री में बसों को छोड़कर कोई भी भारी वाहन नहीं चलेंगे. नो इंट्री सुबह 4 बजे से रात के 2 बजे तक रहेगा. लोगों को जन्माष्टमी पर भीड़ का सामना न करना पड़े इसे ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय से आदेश जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
यह आदेश जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन, एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब और ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के संयुक्त रुप से जारी किये गये है.




