बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा गांव में सोमवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 30 वर्षीय लक्ष्मण मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना शिकला तालाब के पास खेतों में हुई, जहां लक्ष्मण धान की रोपाई का काम कर रहा था. जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के धोडांगरी निवासी लक्ष्मण मुंडा अपने रिश्तेदार जगत मुंडा की खेती-किसानी में हाथ बंटाने के लिए खंडामौदा आया हुआ था. सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान अचानक जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से लक्ष्मण गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
वज्रपात की तेज आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना परिजनों को दी. घटना की जानकारी मिलते ही बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है.




