
जमशेदपुर : जमशेदपुर में गौ-रक्षकों के खिलाफ पुलिस ने एफआइआर दायर कर दिया है. पससुडीह थाना क्षेत्र के नया बस्ती में पिछले दिनों प्रतिबंधिक गौमांस की तस्करी करते हुए लोगों ने पकड़ा था, जिसको लेकर जोरदार हंगामा हुआ था. इसको लेकर परसुडीह थाना में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा स्थानीय बस्तियों के लोगों पर एफआइआर दायर कर दिया गया है. इस एफआइआर में करीब 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसके खिलाफ हिंदूवादी संगठनों में काफी ऊबाल है. इस मामले को लेकर स्थानीय महिला व पुरुष के साथ विभिन्न हिंदू संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल परसुडीह थाना पहुंचा.
इन लोगों ने अपनी बातों को थाना प्रभारी के समक्ष रखा. थाना प्रभारी द्वारा मिले आश्वासन के बाद लोग शांत हुए. वही संबंध में जानकारी देते हुए हिंदू संगठन के रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि हल्दीपोखर से लेकर पर परसुडीह क्षेत्र में गौ तस्करी का व्यापक धंधा चल रहा है जिसका विरोध लगातार स्थानीय लोग कर रहे हैं. इसी क्रम में पिछले दिनों प्रतिबंधित मांस के साथ स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले किया. जहां इस धंधे में जुड़े लोगों द्वारा बेवजह स्थानीय लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में थाना प्रभारी से बातचीत हुई है. थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि जो वीडियो में गलत करते हुए नजर आएंगे, उन्हीं लोगो पर कार्रवाई होगी अन्यथा जिन लोगों का नाम बेवजह चला गया उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बेवजह लोगों को पुलिस प्रशासन द्वारा परेशान किया जाता है तो वे सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

सरायकेला-खरसावां के कपाली में पकड़ा गया गौ-मांस तस्कर
सरकार और पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद भी प्रतिबंधित मांस का कारोबार बदस्तूर जारी है. वैसे सरायकेला और पड़ोसी जिला जमशेदपुर के सीमावर्ती इलाकों में इसका कारोबार व्यापक पैमाने पर संचालित हो रहा है. ताजा मामला सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र का है. जहां दो मोटरसाइकिल सवार यूवकों को पुलिस ने बैग में भरकर ले जाते हुए धर दबोचा. दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है, कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि इलाके में प्रतिबंधित मांस के कारोबारी बैग में भरक प्रतिबंधित मांस की होम डेलीवरी करते हैं. इसकी सूचना पर पुलिस द्वारा सघन जाच अभियान चलाया गया. इसी दौरान कमालगोड़ा के समीप पुलिस की सख्ती देख दो यूवक भागने लगे, जिसे पुलिस द्वारा दबोच कर पकड़ा गया, जिनके बैग की तलाशी लेने पर पुलिस ने बैग से प्रतिबंधिL मांस के साथ बाइक बरामद किया है. फिलहाल पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है. वैसे पिछले एक पखवाड़े के भीतर सरायकेला औऱ जमशेदपुर में प्रतिबंधित मांस के कारोबारियों की गतिविधियां बढ़ा है. हालांकि कपाली थाना पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व भी एक प्रतिबंधित मांस तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.






