जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह राजू बगान निवासी रवि यादव पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी अमन कुमार को स्थानीय लोगों ने जुगसलाई संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास धर दबोचा. इसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया. लोगों ने उसको पुलिस के हवाले किया तो परसुडीह पुलिस ने उसको थाना के हाजत में बंद कर दिया. इस दौरान सिरिस्ता के पास जाकर लोगों ने आरोपी को सजा देने की मांग करने लगे और फिर आरोपी को हाजत में ही कॉलर पकड़कर पीटने की कोशिश की. इस दौरान थाना में जोरदार हंगामा हो गया. बाद में परसुडीह थाना की पुलिस पहुंची और मामले को संभाला. इस दौरान जोरदार हंगामा किया.(नीचे भी पढ़े)
लोग मांग कर रहे थे कि आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाये, वे लोग खुद आरोपी को सजा देंगे. गौरतलब है कि 5 अगस्त को रवि यादव नामक युवक को परसुडीह कीताडीह स्थित उसके मकान के पास ही गोली मार दी थी. इस गोलीकांड में वह बाल बाल बच गया था. उसको 6 से अधिक गोलियां लगी है. उसका इलाज चल रहा है. दूसरी ओर, आरोपियों को पकड़ने की कोशिश करने का दावा पुलिस कर रही है. लेकिन लोग पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है. यहीं वजह है कि लोगों ने एक आरोपी को खुद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया और फिर खुद न्याय करने की मांग करने लगे. इस दौरान थाना में अफरा तफरी मच गयी.











