
जमशेदपुर : मजदूरों के प्रिय नेता माइकल जॉन की 118वीं जयंती मनाई गई. सोमवार की सुबह टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ऑफिस में माइकल जॉन की तस्वीर पर महामंत्री आरके सिंह के साथ सभी आफिस बियरर, कमेटी मेम्बर, एक्टिव मेम्बर और आरके सिंह फैंस क्लब ने पुष्प सुमन अर्पित किए. महामंत्री आरके सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि माइकल जॉन की जयंती के अवसर प हम सबको उनके किये हुए कार्यो को याद करते हुए मजदूर और कम्पनी के लिए समर्पित होकर काम करनी चाहिए. इसके बाद सभी लोग माइकल जॉन के समाधि स्थल पर और घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर तस्वीर पर पुष्प सुमन अर्पित किए. इस क्रम में हर साल की तरह इस साल भी दिन के 12 बजे महामंत्री समेत सभी लोग आशीर्वाद भवन (ओल्ड ऐज होम) साकची में गये और सभी बुजुर्गों से भेंट की और उनके लिए दिन के भोजन की व्यवस्था की गई.




