
जमशेदपुर : कोरोना संक्रमण को अपनी इम्युनिटी सिस्टम के दम पर पराजित करने वाले चार योद्धा विकास कुमार योद्धा, अमित कुमार चौधरी, राजीव कुमार चौधरी तथा राजेश सतदेव ने अपना प्लाज्मा दान जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया। प्लाज्मा दाताओं का सम्मान पुष्प गुच्छ से किया गया। साथ ही सभी प्लाज्मा दाताओं को जिला प्रशासन तथा रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर एक प्रमाण पत्र तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक की ओर से एक मोमेंटो प्रदान किया गया।
प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक सह चौधरी, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस के एसडीपी प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, एसएनटीआई के सहायक प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थें। प्लाज्मा डोनर्स को ब्लड बैंक में बेहतरीन माहौल देने में जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ. एल.बी.पी. सिंह, डॉ. रीता सिंह, डॉ. निर्जला के साथ तकनिशियनों की टीम कुशलता के साथ सक्रिय है।





