
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है. मंगलवार को चोरों ने उस बागबेड़ा गांधीनगर के एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना को लेकर मकान मालिक ने एफआइआर दायर किया था. इसके बाद पुलिस ने अपने सूचना तंत्र के जरिये जाल बिछाया, जिसके बाद पुलिस ने सोनू भुइयां और शिवा पात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उनके पास से चोरी के सामान बरामद किये गये है. बताया जाता है कि ये दोनों चोरों ने छोटे छोटे कई सामानों की चोरी की थी, जिसके पास से चोरी गयी सामानों को बरामद कर लिया है. चोरी के सामान वो भी बरामद किये गये है, जो गांधीनगर इलाके से चोरी किये गये थे.




