जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा गाराबासा निवासी मोना दत्ता शनिवार को एसएसपी आफिस पहुंची है. उन्होंने एसएसपी से पूरे परिवार की सुरक्षा की मांग की है. दरअसल मोना दत्ता ने बताया कि उनकी दो बेटियां है. वहीं छोटी बेटी के साथ विशु उर्फ आदित्य कुमार के लड़के ने उनकी 5 साल की बेटी को बहला फूसलाकर गलत काम किया गया था. जिसकी आहट लगने पर उन्होंने आदित्य की मां से पूछने गयी तो उन पर जानवेला हमला किया गया. इसके बाद उन लोगों ने पोक्सो एक्ट के तहत युवक आदित्य और उसकी मां पर मुकदमा दर्ज करवाया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद भी आदित्य की मां पूनम देवी को बेल मिल चुका है और वह प्रतिदिन दूसरे दूसरे नंबर से फोन कर इनके परिवार को तंग कर रही है. केस उठाने की धमकी दे रही है और कह रही है कि अगर वह केस नहीं उठायेगी तो उसकी बड़ी बेटी के साथ भी वहीं करेंगी जो छोटी बेटी के साथ हुआ है. इसी डर से मोना दत्ता अपनी दोनों बेटियों को स्कूल नहीं भेज रही है. वहीं उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने जांच अनुसंधानकर्ता के की थी परंतु किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी. वहीं वे एसएसपी से मिलकर पूनम देवी और उनके पूत्र आदित्य पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.












