
जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित रामसकल यादव हत्याकांड मामले में छह साल से फरार चल रहे आरोपी कृष्णा तपाड़िया उर्फ मुन्ना तपाड़िया के आवास के बाहर कोर्ट से आदेश के बाद इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस मंगलवार को विधिवत कार्यवाही करते हुए कोर्ट से आए आदेश का पालन कर ढोल नगाड़ों के साथ इश्तेहार चस्पा करने पहुंची. इस दौरान बिष्टुपुर थाना के एसआई नरेश पासवान ने बिष्टुपुर स्थित जयंती अपार्टमेंट के फ्लैट में इश्तेहार का तामिला किया. उन्होंने बताया कि रामसकल हत्याकांड मामले में कृष्णा तापड़िया उर्फ मुन्ना तपाड़िया छह साल से फरार चल रहा है. इस मामले को लेकर उन्हे 20 अगस्त तक कोर्ट में प्रस्तुत होने का आदेश दिया गया है. अगर वे इस बीच प्रस्तुत नहीं होते है तो कार्रवाई करते हुए उनके घर की कुर्की की जाएगी. बता दे कि 1 अगस्त 2015 को जुबिली पार्क के पास जॉगिंग करने के दौरान रामसकल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले को अंजाम देने में उपेंद्र सिंह का हाथ था. उपेंद्र सिंह ने बिहार से शूटरों को बुलवाकर रामसकल की हत्या करवाई थी. बाद में पुलिस को यह जानकारी हुई कि संपत्ति विवाद को लेकर कृष्णा तपाड़िया ने रामसकल की हत्या करवाई है.




