
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है. बीते दिनों ही आजादनगर थाना क्षेत्र में 49 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक को पुलिस ने पकड़ा था. इस बार सिदगोड़ा पुलिस ने भुईयांडीह कान्हु भट्टा में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवकों में स्थानीय निवासी विजय थापा शामिल है. पुलिस ने जांच के दौरान विजय के पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने विजय थापा और बल्ले कॉम्प्लेक्स निवासी राकेश बहादुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस नशे के खिलाफ छापेमारी कर रही है.













