
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी देवेंद्र प्रसाद से रुपयों की लूट करने के मामले में पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली निवासी इमरान उर्फ गुड्डू और गुलाब को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में दोनो ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है. मिली जानकारी के अनुसार मानगो क्षेत्र में बीते दिनों देवेंद्र प्रसाद से चार हजार की लूट की गई थी. घटना के बाद देवेंद्र ने मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने शिकायत के बाद अनुसंधान प्रारंभ किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.






