जमशेदपुर : जमशेदपुर की सोनारी पुलिस ने शहर में हो रही चापड़बाजी की घटना के मद्देनजर रामनवमी के दिन जुलूस में चापड़ चमकाने वाले युवकों को पकड़ा. युवकों को पकड़ने के बाद उनके पास से कुल 37 चापड़ बरामद किए गए. इसके अलावे दो एयर गन और एक डमी गन को जब्त किया गया. इसकी जानकारी सोनारी थाना प्रभारी मधुसुदन डे ने दी. उन्होंने कहा कि जुलूस में चापड़ जैसे हथियार से किसी तरह का करतब नहीं दिखाया जा सकता. तेज धार वाले इस हथियार से किसी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता, जिसको लेकर उन्होंने सभी चापड़ों को जब्त कर लिया.



