
जमशेदपुर : जमशेदपुर कि पुलिस ने त्योहारी सीजन को देखते हुए जमशेदपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं. इसके लिए पुलिस ने पूरे जिले भर में साढ़े तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। साथ ही विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डेढ़ सौ से ज्यादा मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। होली और रामनवमी के देखते हुए सभी थानेदारों ने अपने-अपने थाना में शांति समिति की बैठक भी बुलाई है। इसके अलावा होली के दिन सुबह से रात बारह बजे तक नो इंट्री लागू कर दी गयी है. बड़ी गाड़ियों की आवाजाही को रोक दी गयी है. इसके लिए संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है.
एसएससी अनूप बिरथरे ने बताया कि इस बार नए साल की तरह 9 और 10 मार्च को होली के मद्देनजर सड़क पर लगभग साढ़े तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जो कि हर संदिग्ध पर नजर रखेंगे। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और उन्होंने एक बैठक भी की थी जिसमें जिले के संवेदनशील स्थानों को चयनित किया गया था। इन जगहों पर स्ट्रिक्ट फोर्स तैनात किए गए हैं। वहीं त्योहारों को देखते हुए सभी पुलिसकर्मी की छुट्टी रद्द कर दी गई है। होली पर डीजे द्वारा अश्लील और भड़काऊ गाने बनाने पर भी रोक लगाई गई हैं अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो पुलिस उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने पूरे शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। जमशेदपुर एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है. वैसे जिले के लोगों को शांतिपूर्वक होली मनाने को लेकर एसएसपी ने यह फरमान जारी किया है. आपको बता दें कि शांतिपूर्ण तरीके से होली मने इसको लेकर आज से ही अवैश शराब के खिलाफ जिला पुलिस अलर्ट पर है. इसके अलावा हुड़दंगियों पर विशेष निगाह रखी जा रही है. एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि पूरे जिले में 3 हजार जवानों के साथ 120 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावे सेंसेटिव जोन के लिए रैफ के जवानों की तैनाती की जा रही है. एसएसपी ने बताया कि प्रेम और भाईचारे के पर्व में हुड़दंडियों और शराबियों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी.






