
कपाली : सरायकेला एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग का असर दिखने लगा है. जहां रविवार की शाम कपाली ओपी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान ओपी पुलिस ने पुड़ीसिल्ली से एक मालवाहक ऑटो से करीब 800 केजी पोस्तो जप्त किया है. पुलिस ने दो युवकों को भी हिरासत में लिया है, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों चतरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस संबंध में ओपी प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर लगातार क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी कड़ी में रविवार की शाम करीब 7:00 के आसपास पुड़ीसिल्ली के समीप जमशेदपुर की ओर जा रहे नीले रंग के मालवाहक ऑटो संख्या जेएच05डीए- 1322 को रोकने का प्रयास करने पर वह भागने लगा. जिसे पुलिस बलों द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया. जांच करने पर उसमें 800 केजी पोस्तू पाया गया. कागजात मांगने पर दोनों दिखा पाने में असमर्थ हुए, जिसके बाद दोनो युवकों को हिरासत में लिया गया. जिसमें से एक का नाम संतोष कुमार और दूसरे का नाम नीलेश कुमार बताया जा रहा है. दोनों चतरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है कि दोनों चतरा से पोस्तो की तस्करी कर जमशेदपुर में ऊंचे दामों में बेचने जाते थे.




