
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना परिसर में महिला पुलिसकर्मी से हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने हरिजन बस्ती निवासी बिंदिया मुखी को गिरफ्तार किया. महिला पुलिसकर्मी आशा देवी के खिलाफ पुलिस ने बिंदिया मुखी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने बताया कि हरिजन बस्ती में आपसी विवाद के बाद पुलिस दोनो पक्ष को थाना ले आई थी. थाना में भी दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए. आशा देवी ने बिंदिया मुखी को समझाने का प्रयास किया पर बिंदिया मुखी आशा देवी से ही भिड़ गई जिसके बाद दोनो के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने बिंदिया मुखी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.




