• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 6, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jamshedpur-police-action-takes-political-colour-कदमा में फल दुकानदार पर की गयी कार्रवाई को जमशेदपुर एसएसपी ने कहा-ऐसी धार्मिक भावनाएं भड़काने की इजाजत नहीं दे सकते, भाजपा ने मनाया काला दिवस, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास फल दुकानदार से मिलने लॉकडाउन के बीच कदमा पहुंचे, कहा-गलत हुई कार्रवाई, भाजपा उनके साथ-video

jamshedpur-police-action-takes-political-colour-कदमा में फल दुकानदार पर की गयी कार्रवाई को जमशेदपुर एसएसपी ने कहा-ऐसी धार्मिक भावनाएं भड़काने की इजाजत नहीं दे सकते, भाजपा ने मनाया काला दिवस, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास फल दुकानदार से मिलने लॉकडाउन के बीच कदमा पहुंचे, कहा-गलत हुई कार्रवाई, भाजपा उनके साथ-video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
यह वहीं पोस्टर लगी दुकान हैह, जिसके पोस्टरों को हटा दिया गया.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा इलाके में फल दुकानदारों द्वारा दुकान में विश्व हिंदू परिषद से मान्यता प्राप्त हिंदू फल दुकान लिखकर फल बेचे जाने के मामले में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट के बाद एक नया बखेड़ा शुरू हो गया है. जहां देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए फल व्यवसायियों के दुकानों पर लगे बैनर को हटवा दिया गया और 107 का मुकदमा भी दायर किया गया है. वहीं फल व्यवसायियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. उधर फल व्यवसाई पर हुए इस कार्रवाई की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना शुरू हो गई. जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा समेत तमाम नेताओं ने ने जमशेदपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.

जमशेदपुर एसएसपी अनूप बिरथरे.

वहीं जमशेदपुर एसएसपी ने धार्मिक शब्दों का प्रचार प्रसार करने का आरोप लगाते हुए साफ कर दिया है कि ऐसे किसी भी व्यवसायियों को धार्मिक शब्दों का प्रयोग कर दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती. हालांकि एसएसपी ने साफ कर दिया है कि उक्त मामले में किसी तरह का कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है.

ADVERTISEMENT
जमशेदपुर एसएसपी अनूप बिरथरे.

वैसे जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है. इधर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने फल व्यवसायियों पर हुए कार्रवाई के विरोध में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और घूम- घूम कर फल वालों के प्रति सहानुभूति दिखाया. इधर जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद फल व्यवसाई सहमे हुए हैं. वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने फल व्यवसायियों को सांत्वना देते हुए कहा है कि वे उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.

कदमा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास फल विक्रेता से बातचीत करते हुए.

कदमा में फ़ल विक्रेताओं से मिलें पूर्व सीएम रघुवर दास, बढ़ाया हौसला, कहा- धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को, तुष्टिकरण की राजनीति करने पर हेमंत सरकार को चेताया
जमशेदपुर की कदमा थाना क्षेत्र में शनिवार को जमशेदपुर पुलिस द्वारा ‘हिंदू फल दुकान’ अंकित विहिप के बैनरों को हटाकर फ़ल दुकानदारों पर कार्रवाई का भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार देर शाम को ट्वीट करते हुए झारखंड सरकार के सीएम हेमंत सोरेन पर कोरोना संकट काल में भी असंवेदनशीलता से तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित होकर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया था और फल विक्रेताओं पर दर्ज़ केस पर कड़ा ऐतराज जताया था। रविवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कदमा में फ़ल विक्रेताओं से मिलने पहुँचें और उनका मनोबल बढ़ाया। रघुवर दास ने दुकानदारों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने काफ़ी देर तक फ़ल दुकानदारों के बीच बातचीत कर समय बिताया।

पूर्व सीएम श्री दास ने जमशेदपुर के डीसी से भी इस मामले में बात किया और हस्तक्षेप कर गैरवाजिब केस को वापस लेने की बात कही। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश में संविधान के तहत सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार प्राप्त है। झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुवाई में यूपीए गठबंधन की सरकार तुष्टिकरण से प्रेरित होकर हिंदुओं को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने झारखंड सरकार के मुखिया को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय रहते चेत जाये और ऐसे विद्वेषपूर्ण कार्रवाई से परहेज़ करे अन्यथा भारतीय जनता पार्टी राज्य स्तर पर कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि कोरोना संकट के बीच में भी झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। आरोप लगाया कि राज्य में सरकार संविधान से नहीं बल्कि ट्विटर से संचालित हो रही है। जमीनी सत्यता जाने बगैर सरकार के जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही से अनुचित आदेश जारी कर दे रहे है जिसके अनुपालन के क्रम में निचले अधिकारी निर्दोषों और विशेषकर हिंदुओं को प्रताड़ित कर रहे हैं।

काला बिल्ला लगाकर विरोध करते भाजपा जमशेदपुर अध्यक्ष दिनेश कुमार.

जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भाजपाईयों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने भी मामले में कड़ा विरोध जताया था। शनिवार देर शाम को ही जमशेदपुर महानगर भाजपा कमिटी ने फ़ल विक्रेताओं पर कार्रवाई को अविवेकपूर्ण करार देते हुए विरोध का ऐलान कर दिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के आह्वाहन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को काला बिल्ला लगाकर फल विक्रेताओं के समर्थन में विरोध जताया। भारतीय जनता पार्टी ने माँग किया कि चौबीस घँटों में भीतर हिंदू फल विक्रेताओं पर दर्ज़ केस वापस लिये जाएं और गलत कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाये। इसी के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अन्य दिनों की तरह की लॉकडाउन के कारण कठिनाई झेल रहे ग़रीबो और जरूरतमंद लोगों तक मोदी आहार बाँटे और सेवा कार्य जारी रखा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग संविधान को दरकिनार कर तुष्टिकरण की नीति पर कार्य कर रहे हैं। ऐसे अविवेकपूर्ण निर्णय और गलत कार्रवाई से अराजकता बढ़ती है। बहुसंख्यक लोगों के मन में असंतोष पनप रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने फल विक्रेताओं पर दर्ज़ केस वापस लेने और कदमा थाना के दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की माँग उठाई।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
jamshedpur-suicide-जमशेदपुर में लॉकडाउन के बीच नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला, कदमा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

jamshedpur-suicide-जमशेदपुर में लॉकडाउन के बीच नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला, कदमा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

jamshedpur-school-जमशेदपुर में वैसे स्कूल जो फीस लेने को तैयार, उनके सारे अनुदान बंद करें सरकार, फीस मांगने को लेकर स्कूलों के खिलाफ माहौल गरम

jamshedpur-school-जमशेदपुर में वैसे स्कूल जो फीस लेने को तैयार, उनके सारे अनुदान बंद करें सरकार, फीस मांगने को लेकर स्कूलों के खिलाफ माहौल गरम

jharkhand-corona-virus-update-झारखंड में फिर छह नये कोरोना पोजिटिव पाये गये, संख्या 73 हुई, अस्पताल की नर्स और एंबुलेंस चालक भी कोरोना पोजिटिव

jharkhand-corona-virus-update-झारखंड में फिर छह नये कोरोना पोजिटिव पाये गये, संख्या 73 हुई, अस्पताल की नर्स और एंबुलेंस चालक भी कोरोना पोजिटिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

jamshedpur eya foundation- टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर ईया फाउंडेशन ने किया 51 पौधों का वृक्षारोपण, बच्चों को किया पुरस्कृत

Jamshedpur bjp obc morcha plantation : विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर महानगर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पौधारोपण, कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News