रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:कार्मेल स्कूल चक्रधरपुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ कार्मेल डे मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव एवं अन्य अतिथियों ने द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. स्वागत समारोह में विद्यालय की ओर से अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया. वहीं बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया. इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने बच्चों को जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया. अतिथियों का स्वागत गाजे बजे के साथ किया गया. इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों के बीच नागपुरी, रेट्रो ,रीमिक्स सहित दक्षिण भारतीय लोक नृत्य संगीत से छात्र छात्राओं ने समां बांधा. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्मेल उच्च विद्यालय चक्रधरपुर परिसर में 16 जुलाई को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच कार्मेल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि छात्र छात्राओं को सृजनात्मक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए. विकसित हो रहे चक्रधरपुर शहर में अब छात्र छात्राओं के लिए अपार संभावनाएं है. छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है. (नीचे भी पढ़े)

श्री उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर का तेजी से विकास हो रहा है. इस अवसर पर व्हाइट चर्च के पेरिस पुरोहित फादर पोलुस बोदरा ने उपस्थित लोगों को कार्मेल दिवस की शुभकामनाएं दी और कार्मेल स्कूल को काफी ऊंचाई तक ले जाने के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया. इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव के हाथों कार्मेल स्कूल की 10वीं कक्षा के जिला द्वितीय टॉपर अन्वीक्षा सुंडी, छठी टॉपर सुहानी प्रधान और 7वीं टॉपर सुषमा बेसरा और राजू हाईबुरु सहित टॉप 10 छात्रों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं कार्मेल बालिका मध्य विद्यालय के छात्राओं के द्वारा मंगलाचरण गीत के साथ किया गया एवं सिस्टर फ्रांसिस्का किस्पोट्टा ने स्वागत भाषण दिया. इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मोंटेसरी के छात्राओं ने सावन में मोरनी नाचे गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. इसके पश्चात सिलसिलेवार ढंग से हो नृत्य, छोटे छोटे तमाशे गीत पर नृत्य, दशवी कक्षा के छात्रों के द्वारा री मिक्स नृत्य,नागपुरी, रेट्रो एवं नौवीं कक्षा के छात्राओं के द्वारा दक्षिण भारतीय लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम में प्रिंसिपल सिस्टर सरिता मिंज,सुपीरियर सिस्टर अनिमा केरकेट्टा,हाई स्कूल सिस्टर सरिता मिंज,बॉयज स्कूल सिस्टर उर्सुला भेंगरा,गर्ल्स स्कूल, सिस्टर फ्रांसिस्का किस्पोट्टा, मॉन्टेसरी सिस्टर प्रसन्ना कार्मेल स्कूल टोकलो के फादर सहित बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के कार्मेल स्कूलों के प्रिंसिपल शिक्षक आदि शामिल हुए.



