जमशेदपुर : गोवा में बने दूसरे एयरपोर्ट में टाटा स्टील को बड़ा सप्लाई का ऑर्डर मिला था. नार्थ गोवा के मोपा स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माण में टाटा स्टील का 2200 मिलियन टन का टाटा स्ट्रक्चरा होलो सेक्शन की सप्लाई की गयी है. इसके जरिये ही नया एयरपोर्ट को बनाया गया है. यह एयरपोर्ट ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जिसको समर्पित कर दिया गया. इसमें टाटा स्टील की ओर से उत्कृष्ट होलो सेक्शन की आपूर्ति की गयी है, जिसको लेकर कंपनी की ओर से भी अधिकारिक जानकारी साझा की है.




