गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़ाखुर्शी गांव स्थित हरि मंदिर में 16 प्रहर अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया. गांव में हरि नाम की बयार बह रही थी. गांव की खुशहाली, सुख समृद्धि और समुचित रूप से वर्षा की कामना के साथ ग्रामीणों ने भक्ति भाव से पूजा पाठ किया. वहीं, हरि कीर्तन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक रामदास सोरेन सम्मिलित हुए. विधायक ने कहा कि हरि कीर्तन से पूरे गांव सहित आसपास के इलाके में भक्ति का संचार होता है. क्षेत्र में खुशहाली बना रहता है. मौक़े पर रतन महतो, करुणाकर महतो, बहादुर सोरेन, बादल किस्कू, भवेश महतो, राजाराम महतो, हरि पद सिंह, अभिजीत महतो आदि उपस्थित थे.




