जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी पुलिस ने काफी दिनों से इलाके में साइकिल की चोरी करने वाले को गिरफ्तार किया. काफी दिनों के बाद शहर में साइकिल चोर चोरी के साइकिलों के साथ पकड़ा गया है. बताया जाता है कि 14 अप्रैल को अरुण कुमार की ओर से एक एफआइआर दायर किया गया था. इसमें सोनारी के अंकुर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर ए19 निवासी अरुण कुमार ने बताया है कि उनके नाती यशराज की साइकिल की चोरी हो गयी. इसको लेकर 22 अप्रैल को एफआइआर दायर हुआ. साइकिल की चोरी का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली. इसके आधार पर पुलिस तलाश करर ही थी. सोनारी के खुंटाडीह में कदमा जाने राले सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को साइकिल ले जाते हुए देखख़ गया तो रोककर पूछने पर वह घबरा गया. वह भागने का प्रयास किया. पुलिस बल द्वारा उसको पकड़ा गया. पूछने पर उसने अपना नाम शंभू महतो बताया, जो सरायकेला करसावां जिले के सीनी के केंदुआ का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उक्त साइकिल अंकुर अपार्टमेंट से उसने चोरी की है और बेचने के फिराक में था. (नीचे भी पढ़े)

आगे उसने बताया कि और कई जगह से उसने साइकिल चोरी कर अलग अलग लोगों को और अलग अलग बहाने बनाकर बेचा है. उसके स्वीकारोक्ति बयान और उसकी निशानदेही पर कुल पांच साइकिल को बरामद किया गया. एक आस्था अपार्टमेंट, एक अंकुर अपार्टमेंट, एक वृंदावन गार्डेन से चोरी किया गया था. दो की पहचान अभी बाकि है. जिन लोगों ने खरीदा था, उन लोगों ने पुलिस को बताया कि वह व्यक्ति किसी को घर खाली करने के नाम पर, किसी को पैसे की जरूरत के नाम पर और किसी को साइकिल बंधिक रखने के नाम पर एक से दो हजार रुपये में बेचा था. बताया जाता है कि वह युवक सीनी से ट्रेन से जमशेदपुर शहर में आता है और अपार्टमेंट, सोसाइटी और कॉलोनी में जाता है. वह साइकिल चोरी करके एक हजार और दो हजार में किसी को भी बेच देता है. बेचते समय खरीददार को बताया है कि उसको घर खाली करना है और साइकिल को रखने की जगह नहीं है, इस कारण वह बेच रहा है. किसी को पैसे की जरूरत और किसी को साइकिल को बंधक रखने के नाम पर बेचता है.











