जमशेदपुर: 23 अप्रैल, गुरुवार को जैक दशम बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित हुआ, जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा के भैया- बहनों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. बोर्ड की इस परीक्षा में कुल 86 भैया-बहनों ने भाग लिया था, जिसमें 82 भैया- बहन प्रथम श्रेणी से तथा 4 भैया-बहन द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. (नीचे भी पढ़े)

वहीं विद्यालय के भैया रोहित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया और विद्यालय टॉपर बने. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्षा कविता परमार, सचिव अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विमल कुमार यादव, प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय तथा आचार्य जी दीदी जी की तरफ से सभी भैया बहनों को बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.



