जमशेदपुर : जमशेदपुर की उलीडीह पुलिस पुलिस ने 3.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक उलीडीह के शंकोसाइ रोड नंबर 1 का रहने वाला मनीष यादव (26) है. उसके पास से 26 पुड़िया में भरा ब्राउन शुगर जब्त किया गया है. पटमा डीएसपी बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. तभी उलीडीह अंतर्गत श्यामनगर नदी किनारे से उसे ब्राउन शुगर बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर जब्त की गयी. फिलहाल गिरफ्तार में आये आरोपी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
पटमदा डीएसपी ने बताया कि पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी. नशे के अवैध कारोबार से जुड़े सभी आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



