
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बढ़ते अपराध को लेकर बैठक के बाद देर शाम एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन और सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट शहर की सड़कों पर निकले. एसएसपी ने अभियान की शुरुआत की. यहां से एसएसपी मरीन ड्राइव चौक के पास पहुंचे जहां से पैदल ही सड़क पर भ्रमण किया. यहां जांच करने के बाद एसएसपी और सिटी एसपी शहर में अन्य जगहों में अभियान का जायजा लेने निकल पड़े. एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि बढ़ते अपराध में नियंत्रण को लेकर आज से हर थाना क्षेत्र में सभी पुलिस पदाधिकारी स्पेशल अभियान चला रहे है. इसे ट्रायल के रूप में चलाया जा रहा है.






