
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के कारण किस तरह लोगों की जान जा रही है और किस तरह आम लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है, यह वाक्या जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर साबित हुआ. जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस स्थित विदेशी शाखा में पदस्थापित पुलिसकर्मी (साक्षर आरक्षी) पप्पू कुमार पासवान की मौत हो गयी. यह मौत अजीबोगरीब हुई. उसके सहककर्मी ने बताया कि पप्पू कुमार पासवान सामान्य तौर पर विदेशी शाखा में अपनी ड्यूटी किया. शाम करीब 4 बजे वह विदेशी शाखा के कार्यालय से बाहर निकला और फिर गाड़ी से पुलिस लाइन स्थित अपने क्वार्टर में जाने के लिए निकला. बताया जाता है कि कुछ देर बाद ही उन लोगों को फोन आया कि वह साकची गोलचक्कर में बेहोश होकर गिर गया है. बताया जाता है कि इसकी सूचना जिस साथी को मिली, वैसे ही वह साकची गोलचक्कर कुछ सेकेंड में पहुंच गया. बताया जाता है कि साकची लाइफ लाइन अस्पताल में ले जाया गया, जहां कोई व्यवस्था नहीं होने पर उसको तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. वह करीब 20 साल का युवक था, जिसकी शादी भी नहीं हुई थी. अचानक ऐसा क्या हो गया कि उसकी मौत हो गयी, यह जांच का विषय है. उसका हाथ और पैर सारा काला पड़ चुका था. बताया जाता है कि वह बिलकुल स्वस्थ्य था और उसको किसी तरह की कोई परेशानी तक नहीं थी. उसके साथ काम करने वाले पुलिसवालों ने बताया कि वह आराम से ड्यूटी किया है, फिर फोन आया कि वह बेहोश हो गया है, जिसके बाद वे लोग पहुंचे, जहां से टीएमएच गये, जहां उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.







