जमशेदपुर : मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन की ओर से गोलमुरी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गश्त की गई. इस दौरान डीएसपी सुनील चौधरी, गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान उनके साथ शामिल रहे. इस दौरान अधिकारियों ने मुहर्रम जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पर्व के दौरान शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की. पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश भी दिए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
डीएसपी सुनील चौधरी ने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की भी अपील की. गौरतलब है कि शुक्रवार को मोहर्रम की 8वीं तारीख है. जगह-जगह इमामबाड़ों पर फातिहाख्वानी की जा रही है, जिक्र-ए-हुसैन भी हो रहा है. मजलिस व मातम का सिलसिला चल रहा है. जिला प्रशासन भी चाक चौबंद है. मानगो, साकची, जुगसलाई आदि इलाकों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है.











