
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत गुदड़ी बाजार स्थित एक दुकान में मारपीट, तोड़फोड़ ओर रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. पकड़ाए युवकों में रजत सिंह, दीपक और डाबला शामिल है. पुलिस ने तीनों के पास से रंगदारी के दौरान इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है. बता दे की गुदड़ी बाज़ार में टेलर की दुकान चलाने वाले राजेश जायसवाल से रविवार की रात तीनों युवकों ने गुदड़ी बाज़ार में नशा करके मारपीट की और दुकानदारों से चाकू की नोक पर रंगदारी मांगी. साथ ही उनके दुकान में घुसकर सभी ने तोड़फोड़ भी की. मंगलवार को पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया.

















