
जमशेदपुर : भारत देश वीर सपूतों एवं वीर शहीदों का देश है जहां हंसते- हंसते देश के जवान भारत माता की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं, लेकिन भारत के गौरव को कभी नीचा होने नहीं देते हैं, लेकिन अगर उन्ही वीर शहीदों का अपमान देश के कानून के रक्षक करने लगे तो इसे आप क्या कहेंगे, जी हाँ ऐसा ही नजारा जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना में देखने को मिला. पिछले कुछ दिनों से जमशेदपुर का बर्मामाइंस थाना अपने गलत नीतियों और थाना प्रभारी के मनमानी के कारण सुर्ख़ियों में है, अब थाना परिसर में देश के वीर जवानों के अपमान का कारनामा सामने आ रहा है, पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के 44 वीर जवानों की एक तस्वीर थाने में रखी हुई थी, और हैरान करने वाली बात ये हैं कि उन जवानों के तस्वीर को थाना के कबाड़ में डाल दिया गया और उसके ऊपर झाडू रखी दी गयी.
साथ ही कई कबाड़ उसपर रखे गए, अब इसे आप वीर जवानों के शहादत का आपमान नहीं तो और क्या कहेंगे. वैसे जब मीडिया की टीम इसके सत्यापन हेतु थाना पहुंची तो इसे सही पाया वैसे जैसे ही थाना प्रभारी ने मीडिया कर्मियों को देखा तो आनन- फानन में वहां पहुंचकर वहां से तस्वीर को हटाया, इसके बाद मीडिया के सवालों का गोल- मोल जवाब देते नजर आए. वहीं कैमरे के सामने से भागते नजर आये, अब सोचने वाली बात ये है कि देश के वीर जवानों के शहादत का सम्मान अगर देश के कानून के रखवाले नहीं करते हैं तो जनता इन कानून के रखवालों से और क्या उम्मीद कर सकती है.







