Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से भुइयांडीह स्थित कल्याण नगर बस्ती की 50 झोपड़ियों में पानी घुस गया, जिससे वहां रह रहे परिवारों को भारी नुकसान हुआ और वे भोजन के लिए लोगों से मदद की अपील कर रहे थे। यह जानकारी मिलते ही वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक हरि सिंह राजपूत की पहल पर और समाजसेवी रवि जायसवाल द्वारा सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन का पैकेट मुहैय्या करवाया गया। साथ ही बस्ती के आसपास रिक्शाचालकों को भी राशन दिया गया, ताकि कोई इस आपदा में भूखा न रहे। इस दौरान शशि सिंह, विकास, सन्दीप सिंह राजपूत, निलेश पांडेय व अन्य लोगो ने अपना योगदान किया।
[metaslider id=15963 cssclass=””]








