जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत स्टार टॉकीज के पास रविवार दोपहर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मकसूद आलम की पंचर की दुकान पर कब्जा करने के उद्देश्य से उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना में बीच बचाओ करने गए गए मकसूद के पिता मजरुल हक पर भी सभी ने जानलेवा हमला कर दिया। वही पास ही खड़े पीसीआर वैन को जब मकसूद ने मामले की जानकारी दी तो पीसीआर ने मामले में पड़ने मना कर दिया। घायल अवस्था में ही पिता पुत्र बर्मामाइंस थाना पहुंचे यहां से दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

मकसूद आलम के सिर पर काफी चोट आई है वहीं उसके पिता को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। मकसूद ने बताया कि वह अपने पिता के साथ कई सालों से स्टार टॉकीज के पास पंचर की दुकान चलाता आ रहा है उसके दुकान के ठीक पीछे बबलू उर्फ रिजवान बैटरी की दुकान है। चुकी उसके दुकान से रिजवान की दुकान नजर नहीं आती इसलिए सभी उसके दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके पहले भी 1 सितंबर 2019 को दुकान पर उनके द्वारा डकैती की गई थी जिसमें ढाई लाख के सामान समेत अन्य उपकरण चोरी कर लिए थे।
इस मामले में पुलिस अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर पाई है। मारपीट में वीरेंद्र सिंह उसके बेटे विनय सिंह और अरविंद सिंह, बबलू उर्फ रिजवान बैटरी वाला, शौकत अली और आलोक कुमार आइज शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी ने उन्हें लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया जब वे पास करे पीसीआर से मदद मांगने गए तो उन्होंने भी मदद से इनकार कर दिया। फिलहाल इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज की गई है।

















