जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं का पुलिस ने उदभेदन कर दिया है. जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एतेशाम वकारिब की ओर से गठित एसआइटी ने विभिन्न इलाकों में छापामारी कर छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में जमशेदपुर के सिदगोड़ा बागुनहातू निवासी तुषार कालिंदी उर्फ तुषार भाई, सन्नी कालिंदी उर्फ नंदू, लक्ष्मण बागती, आकाश दत्ता उर्फ चेपा और सावन देवगम उर्फ बच्चा शामिल है. सारे आरोपी 20 से 25 साल के है. इनमें से तीन लोग आकाश दत्ता, सावन देवगम उर्फ बच्चा और सन्नी दत्ता उर्फ नंदू के खिलाफ पहले से केस दर्ज है और कई बार जेल जा चुके है. (नीचे भी पढ़ें)

उनके पास से पुलिस ने 25 एंड्रायड, की पैड फोन बरामद किया है. वहीं, कुल 33 मोबाइल जब्त किया गया है, जिसकी छिनतई की गयी थी. वहीं, छिने गये एक सोने का लॉकेट, एक चांदी का माला सिटी गोल्ड का मंगलसूत्र, पतली चांदी की चेन व एक कान के टॉप बरामद किया गया है. इन लोगों ने बताया है कि वे लोग घुम घुमकर कई इलाके में छिनतई की घटना को अंजाम देते थे. वे लोग मोबाइल, पर्स, मोटरसाइकिल, स्कूटी, चैन समेत अन्य सामानों की छिनतई करते थे. पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों महिला से हुई छिनतई, मोबाइल फोन की छिनतई के करीब पांच केस और सीतारामडेरा के पास से गाड़ी की चोरी के कांड का उदभेदन किया है.




