जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां कदमा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस दौरान पश्चिम बंगाल और साहेबगंज के चार मोबाइल चोर को 9 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आये अभियुक्तों में साहेबगंज जिला का प्रिंस कुमार महतो (21), पश्चिम बंगाल के रितेश कुमार नोनिया (19), पश्मि बंगाल का तांशिप शेख (19) और साहेबगंज का रवि कुमार (19) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. वहीं उन सभी के पास से कुल नौ मोबाइल जब्त की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
सोमवार को एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कदमा थाना पेट्रोलिंग टीम के द्वारा 24 अगस्त को कदमा बाजार से चोरी की चार मोबाइल के साथ एक पकड़ा गया. ये सभी कदमा गणेश पूजा मेला में मोबाइल चोरी करने के उद्देश्य से यहां आये थे. इन्ही के द्वारा कदमा बाजार में मोबाइल चोरी की जाती है. वहीं इन गिरोह के तीन सदस्य को मानगो जेके सोसाइटी के पास से पकड़ा गया. ये सभी भीड़ भाड़ वाले इलाके में मोबाइल चोरी करते थे. फिलहाल चारो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.



