
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को सफलता भी मिली है. जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस ने अपराध की योजना बनाने के लिए जुगसलाई क्षेत्र में घुम रहे अपराधी मोहम्मद खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. पुलिस उक्त अपराधी से पूछताछ कर रही है.
जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मोहम्मद खुर्शीद हत्या के एक मामले में जेल से छूटकर एक माह प हले ही आया हुआ है. पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मद खुर्शीद जुगसलाई और बिष्टुपुर के बीच वाले पार्वति घाट के एरिया में आपराधिक घटना को अंजाम देने में लगा हुआ है और अपने किसी प्रतिद्वंदी की हत्या करने के लिए पिस्तौल लेकर घुम रहा है.

जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद महतो समेत पूरे दल बल ने एरिया की घेराबंदी कर दी और जुगसलाई के पार्वति घाट के पास रेलवे ब्रिज के पास से मोहम्मद खुर्शीद को खदेड़कर पकड़ा. उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल और एक 3.15 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पुलिस उसको पकड़कर थाना ले आयी और पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह एक हत्या के मामले में सजायाफ्ता है और करीब एक माह पहले ही जेल से छूटकर आया है. वह चाहता है कि उसको हत्या के मामले में उसको सजा दिलाने वाले की हत्या कर सके, जिस कारण वह घुम रहा था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.






