सरायकेला : हुदू डुमरा सड़क निर्माण और राजनगर में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर सरायकेला अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जारी आमरण अनशन गुरुवार को समाप्त हो गया. भाजपा नेता रमेश हांसदा को मौजूद भाजपाईयों ने जूस पिलाया. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त करने का फैसला लिया गया. इस अवसर पर बागबेड़ा महानगर विकास समिति सह जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने हिस्सा लिया. सुबोध झा ने कहा कि समस्या पर सरकार अविलंब कदम उठाए. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड में राज्य सरकार आदिवासी समाज के हितों को वर्षों से पूरा नहीं कर पाई हैं. 3 दिनों से अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों एवं ग्रामीणों का जिला प्रशासन और सरकार अनदेखी कर रही हैं. साथ ही सुबोध झा ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर मशाल जुलूस निकाला जाऐगा. इस मौके पर राहुल कुमार, आयुष कुमार, विनय सिंह, अंकित कुमार पाठक, राकेश कुमार, श्रवण राव और सुरेश पासवान मौजूद थे.



